मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ग्रेप, निर्माण कार्यों और मजदूरों की आजीविका से जुड़ी चिंताओं को सुनने के लिए ‘निर्माण उद्योग बचाओ मोर्चा’ के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली को साफ हवा की जरुरत है, लेकिन साथ ही नौकरियों, बुनियादी ढांचे और विकास की भी आवश्यकता है। सरकार उद्योग जगत के लोगों के साथ मिलकर ऐसे व्यावहारिक और विज्ञान-आधारित समाधानों पर काम करेगी, जिनसे पर्यावरण की सुरक्षा भी हो और विकास की गति भी न रुके। एक साफ-सुथरी दिल्ली और एक तरक्की करती दिल्ली को साथ-साथ आगे बढ़ना होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



