मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा पॉन्ड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान 320 तालाबों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा 467 नए तालाबों पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने तालाबों में गंदा पानी सीधे न पहुंचे, इसके लिए ट्रीटमेंट एवं प्री-ट्रीटमेंट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जिन गांवों में योगशालाएं नहीं हैं, वहां जलाशयों के आसपास योगशाला एवं ओपन जिम विकसित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री सैनी पूर्ण हो चुके तालाबों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने तथा इनके बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



