मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नेपाल में बाढ़ की आपदा को लेकर विदेश सचिव, एमईए की टीम और काठमांडू व बीजिंग में भारतीय राजदूतों के साथ समीक्षा बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी भारतीयों की स्थिति और उनकी सलामती का पता लगाने के लिए तेजी से कोशिशें की जा रही हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इस मामले में एमईए अलग-अलग मंत्रालयों, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और प्रोजेक्ट अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले और राहत कार्यों, दोनों ही चीजों पर नेपाल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



