मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में 472 करोड़ रुपये के ‘टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट’ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-सीरीज टैंक प्रोजेक्ट, रक्षा उत्पाद और सैन्य वाहनों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हर साल 80 टी-72 और टी-90 टैंकों की ओवरहॉलिंग की क्षमता को बढ़ाकर, यह सुविधा एचवीएफ अवादी के साथ मिलकर भारतीय सेना की सालाना 230 ओवरहॉल्ड टैंकों की जरुरत को पूरा करती है। इससे सेना की ऑपरेशनल तैयारी काफी मजबूत होती है और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा मिलता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



