मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को विश्व संस्कृत दिवस पर बधाई दी और भारत के ज्ञान, दर्शन, संस्कृति और बौद्धिक परंपराओं में इस प्राचीन भाषा के स्थायी योगदान को रेखांकित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएँ। आज, श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर, हम संस्कृत की शाश्वत समृद्धि का उत्सव मना रहे हैं। यह भाषा भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की निरंतर वाहक रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव आज भी कई क्षेत्रों में देखा जा सकता है। इस विशेष दिन पर, हम भारत और दुनिया भर के उन सभी लोगों की सराहना करते हैं जो संस्कृत पढ़ते और पढ़ाते हैं, तथा इसमें निहित कालजयी ज्ञान-भंडार को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। संस्कृत भारत के ज्ञान, दर्शन और सभ्यता की कालजयी भाषा है। इसने युगों-युगों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपराओं को आकार दिया है। आइए, हम संस्कृत की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार का संकल्प लें तथा भावी पीढ़ियों को इसकी शाश्वत ज्ञान-परंपरा से जोड़ते हुए आधुनिक विश्व में इसके महत्व को और व्यापक बनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



