मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाने का तो होता ही है, साथ ही संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी होता है। इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण करे और राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाए। जिस विश्वविद्यालय का नाम डॉ. आंबेडकर जैसे महान राष्ट्रनिर्माता से जुड़ा हो, वहाँ के विद्यार्थियों से यह अपेक्षा और भी बढ़ जाती है कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका युवा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इसलिए युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग भारत की विकास यात्रा को गति देने, नई चुनौतियों के समाधान खोजने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें। आज डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



