मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की 11 सदस्यीय तकनीकी टीम ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हाइड्रोपावर सुरंगों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया ताकि फंसे हुए लोगों की खोज और बचाव कार्य तेज किया जा सके। डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और टनल इंजीनियरों वाली यह टीम शुक्रवार को काठमांडू पहुंची थी और शनिवार को नुवाकोट जिले के त्रिशूली क्षेत्र में पहुंचकर बचाव कार्यों के लिए स्थिति का आकलन किया।
आप को बता दे, टीम ने चिलीमे और लांगटांग क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया, जिसके बाद सुरंग के आसपास आवश्यक बचाव संबंधी कार्य शुरू किए गए। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के 82 सदस्यीय संयुक्त सुरक्षा दल ने रात से मलबा हटाकर सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया है। नेपाल सेना के मुताबिक अब तक विभिन्न हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों से 191 श्रमिकों को बचाया जा चुका है, लेकिन और लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद नेपाल ने भारत से सहायता मांगी।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



