नई दिल्ली: ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में भीषण वर्षा की चेतावनी

0
30

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में आज भारी से अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

आप को बता दे, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारैकल में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान का अनुमान लगाया है। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Image source: IMD
News Source: IMD

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here