प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर

0
100

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान पूरे देश में तेजी से गति पकड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ रचनात्मक अभियान चलाने, शक्तिशाली नारे गढ़ने और जन-जागरूकता बढ़ाने वाले गीत तैयार करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लगभग 46 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं और देश भर में करीब 35 लाख बहनें इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अमरनाथ यात्रा के दौरान 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरे के प्रसंस्करण तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व प्रकृति संरक्षण की दिशा में किए गए नागरिक प्रयासों की सराहना की।

आप को बता दे , प्रधानमंत्री ने देश की बेटियों के सामर्थ्य और ‘मिशन शक्तिसैट’ का विशेष उल्लेख किया, जिसके माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को उपग्रह प्रौद्योगिकी सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इतिहास को सरल बनाने वाली वेबसाइट के निर्माता कृष्ण शेषाद्रि की पहल और नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। इसके अलावा अगस्त माह की देशभक्ति, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 8 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड होने, ‘सूर्यपथ तिरंगा’ की वैश्विक यात्रा और अभिनेता उत्तम कुमार की आगामी जन्मशती का स्मरण करते हुए उन्होंने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों पर गर्व करने का आग्रह किया।

Image source: Social Media
News Source: Media Agencies

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here