मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित ज्ञान भवन में स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी महोत्सव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न ज्वेलरी उत्पादों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निर्माताओं से संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वर्णकार एवं आभूषण उद्योग को प्रोत्साहित करना, कारीगरों और व्यवसायियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बिहार में व्यापार एवं उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



