जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से ‘प्रचार रथ’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

0
82
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से 'प्रचार रथ' को झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से आगामी नगर निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार हेतु ‘प्रचार रथ’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह प्रचार रथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जागरूक जनता निकाय चुनावों में एक बार फिर विकास की राजनीति और भाजपा के सुशासन पर अपना अटूट विश्वास जताएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here