मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज लक्षद्वीप के अगात्ती में आयोजित ‘मत्स्य पालन आउटरीच कार्यक्रम’ में भाग लिया और सजावटी मत्स्य पालन विकास के लिए रणनीतिक कार्य योजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी की। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, लक्षद्वीप और दमन-दीव के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस अवसर को लक्षद्वीप के लिए एक ऐतिहासिक दिन और भारत की ‘ब्लू रेवोल्यूशन’ में एक नया मील का पत्थर बताया। लक्षद्वीप की विशाल समुद्री क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि इन द्वीपों में मछली पालन की अनुमानित क्षमता एक लाख टन से अधिक है, जिसमें लगभग 94,000 टन टूना और टूना जैसी मछलियाँ शामिल हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने मत्स्य पालन क्षेत्र के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी लाभ और सहायता भी वितरित की।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



