मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नवा रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) के पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क रेत उपलब्ध कराने के लिए ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए रेत की आसान उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को आवास निर्माण में बड़ी राहत मिलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया, पारदर्शिता और निःशुल्क रेत की सुविधा के साथ ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल सुशासन सरकार के ग्रामीण परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



