नई दिल्ली : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की

0
32
नई दिल्ली : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से संबंधित महत्वपूर्ण जल संसाधन, सिंचाई एवं बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। सीएम चौधरी ने कोसी-मेची अंतर्राज्यीय नदी जोड़ परियोजना सहित केंद्रीय बजट में घोषित लंबित सिंचाई एवं बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंद्रपुरी जलाशय योजना, सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना तथा सारण जिला बाढ़ नियंत्रण एवं जलनिकासी परियोजना (फेज-1) को केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल करने का भी अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने फरक्का बराज एवं भारत-बांग्लादेश जल संधि से उत्पन्न गाद, नदी की धारा में बदलाव तथा बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति बनाने एवं इसके लिए समर्पित कोष स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने नेपाल से संबंधित लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं—कोसी हाई डैम, कमला डैम एवं बागमती डैम—के सर्वेक्षण एवं डीपीआर कार्य में तेजी लाने का भी अनुरोध किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here