नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम के दौरान जर्मनी के पर्यावरण मंत्री कार्सटेन श्नाइडर से मुलाकात की

0
75
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम के दौरान जर्मनी के पर्यावरण मंत्री कार्सटेन श्नाइडर से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम के दौरान जर्मनी के पर्यावरण, जलवायु कार्रवाई, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मामलों के संघीय मंत्री कार्सटेन श्नाइडर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन और जैव-विविधता संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें वेटलैंड संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देशों के सरकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी में आयोजित यह चौथा भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम बहुत अहम है, क्योंकि भारत और जर्मनी के बीच साझेदारी लगातार अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here