मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित किया। उन्होंने अच्छा काम करने वाले एमएसएमई को सम्मानित भी किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमएसएमई से आग्रह किया कि वे आर एन्ड डी और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में निवेश करें और ग्लोबल एंटरप्राइज बनने तथा ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टनरशिप को बढ़ावा दें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय एमएसएमई को क्वालिटी और भरोसे के दम पर ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बनानी चाहिए। डिफेंस सेक्टर में इन खूबियों का महत्व और भी ज्यादा है, क्योंकि यहाँ हर कंपोनेंट का भरोसा सीधे डिफेंस फोर्सेज की ऑपरेशनल क्षमता पर असर डालता है। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम ‘जीरो डिफेक्ट’ और ‘क्वालिटी से जीरो कॉम्प्रोमाइज’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



