मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली में ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ द्वारा आयोजित ‘टाइगर लैंडस्केप्स: संरक्षण, बायो-इकोनॉमी और आजीविका व आय सृजन के लिए इको-टूरिज्म’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत भारत की शानदार संरक्षण यात्रा पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि बाघों का अस्तित्व जंगलों, घास के मैदानों, नदियों, शिकार बनने वाली प्रजातियों, वन्यजीव गलियारों और स्थानीय समुदायों की सेहत से गहराई से जुड़ा हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केवल प्रजाति-केंद्रित संरक्षण से आगे बढ़कर ‘एकीकृत लैंडस्केप प्रबंधन’ की ओर बढ़ने की जरुरत पर जोर दिया, जो एक ही समय में पारिस्थितिक सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत अभिनव वित्तपोषण तंत्र और समुदाय-आधारित इको-टूरिज्म पर जोर दे रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



