मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-II विस्तार से जुड़े 404.95 करोड़ रूपए के प्रस्ताव पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि इस विस्तार के तहत 505 नए बेड, ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, आईसीयू, आईसीसीयू, नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं मनोरोग जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही हेलिपैड सहित आवश्यक सहायक सुविधाओं का भी प्रावधान होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि फेज-II पूरा होने के बाद अस्पताल की क्षमता 600 से बढ़कर करीब 1100 बेड हो जाएगी, जिससे करनाल सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



