मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में सेशेल्स की नेशनल असेंबली के स्पीकर अज़ारेल अर्नेस्टा और उनके संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बातचीत मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री खाद्य पदार्थों में सहयोग और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की अटूट दोस्ती को दोहराते हुए और संसदीय कामकाज के लिए सेशेल्स के साथ अपनी एआई विशेषज्ञता (अनुवाद और डिजिटल आर्काइव सहित) साझा करने की भारत की तत्परता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने संसदीय स्तर पर करीबी सहयोग का स्वागत किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



