मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में क्वाड शेरपाओं की बैठक की मेजबानी की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि शेरपाओं ने क्वाड की बातचीत और व्यावहारिक गतिविधियों में आई तेजी का स्वागत किया और समुद्री सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी और मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) जैसे मुख्य क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि उन्होंने क्वाड विदेश मंत्रियों की अगली बैठक में घोषित किए जा सकने वाले संभावित नए कदमों पर भी चर्चा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



