मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स’ की बोर्ड मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने भारत की विकास यात्रा के बारे में बात की, जो भरोसे, टैलेंट और बदलाव पर आधारित है। साथ ही, उन्होंने बताया कि कैसे हमारे मजबूत इकोसिस्टम (जिसमें पेशेवर और कुशल वर्कफोर्स शामिल है) की वजह से बेहतर ग्लोबल पार्टनरशिप और सहयोग के नए अवसर बन रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसके अलावा बिजनेस, नागरिकों और सरकारों के बीच भरोसा बढ़ाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और पेशेवर संस्थाओं की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने एक ज्यादा मजबूत, समावेशी और टिकाऊ ग्लोबल इकॉनमी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी, एआई और इनोवेशन को अपनाने की बात भी कही।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



