उप्र : सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक संपन्न हुई

0
85
उप्र : सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक संपन्न हुई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत की गरिमा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक संपन्न हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया एवं मल्टीलेवल पार्किंग, वृंदावन में अनुकूल सिटी बस सेवा, जल संरक्षण, विरासत संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आगे बताया कि सीएम योगी ने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here