उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे, शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

0
86
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे, शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सीपी राधाकृष्ण अपने एक दिवसीय दौरे पर आज चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एसएआईएफ/सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा (परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा/केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला) का उद्घाटन करेंगे। साथ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here