मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि के रूप में 147.05 करोड़ रूपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारा संकल्प है कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं के संचालन में लाभार्थियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



