मप्र : सीएम यादव ने इंदौर जिले के प्रसिद्ध जानापाव में ‘भगवान श्री परशुराम लोक’ एवं ‘भगवान श्रीकृष्ण लोक’ का भूमिपूजन किया

0
62
मप्र : सीएम यादव ने इंदौर जिले के प्रसिद्ध जानापाव में ‘भगवान श्री परशुराम लोक’ एवं ‘भगवान श्रीकृष्ण लोक’ का भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर जिले के प्रसिद्ध जानापाव में लगभग 17 करोड़ रूपए की लागत से विकसित होने वाले ‘भगवान श्री परशुराम लोक’ एवं ‘भगवान श्रीकृष्ण लोक’ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. कविता पाटीदार और विधायक उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह पुण्यधरा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा परशुराम जी से सुदर्शन चक्र प्राप्त करने के पावन प्रसंग से जुड़ी है। जानापाव को देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ हमारा संकल्प है कि भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्रीराम से जुड़े प्रदेश के सभी पावन स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर, आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here