पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने सिमेज आईटी पार्क में नवनिर्मित 1,200 सीटों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया

0
69
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने सिमेज आईटी पार्क में नवनिर्मित 1,200 सीटों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिमेज आईटी पार्क में नवनिर्मित 1,200 सीटों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर का भ्रमण किया तथा कंप्यूटर क्लास, कंप्यूटर लैब एवं एआई तकनीक के संबंध में छात्रों से जानकारी ली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने, युवाओं एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षा एवं शासन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अगले 4-5 वर्षों में बिहार को विकास के स्वर्णिम काल की ओर ले जाने के संकल्प के साथ युवाओं से विकसित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here