छत्तीसगढ़ : सीएम साय और राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया

0
68
छत्तीसगढ़ : सीएम साय और राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मण्डपम्, लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया और उनके समर्पण और सेवाभाव को नमन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार तथा 4 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आगे बताया कि सीएम साय ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता हैं और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और हर बच्चे तक बेहतर शैक्षणिक अवसर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here