मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में 2,850 करोड़ रूपए की लागत की “इंदौर मेट्रो” (सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक) का शुभारंभ किया। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने मेट्रो रेल परियोजना का अवलोकन भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इंदौरवासियों के लिए सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में विस्तार हुआ है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। आप सभी को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



