सीएम योगी ने वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया

0
90
उप्र : सीएम योगी ने वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सीएम योगी ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ की स्थायी समस्या के समाधान की दिशा में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति दी जाएगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here