मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज हरियाणा के पंचकुला में ‘अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस’ के मौके पर आयोजित नेशनल वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र को हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इकोसिस्टम को बनाए रखने में पक्षी अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे कीटों को नियंत्रित करते हैं, पौधों में परागण करते हैं, बीजों का प्रसार करते हैं और पोषक तत्वों का चक्र बनाए रखते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि खासकर गिद्ध प्रकृति के ‘सफाईकर्मी’ के तौर पर इकोलॉजिकल संतुलन बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नेतृत्व में, भारत हमारे लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों के संरक्षण पर बहुत जोर दे रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



