मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ जापान एक्सपोज़र विजिट पर रवाना हो रहे विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “नई तकनीकों, कार्यसंस्कृति और वैश्विक अवसरों को करीब से जानने को लेकर विद्यार्थियों में जिस तरह का उत्साह है, वह सुखद एवं प्रेरणादायक है। ऐसे अनुभव हमारे युवाओं के ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाएंगे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सभी विद्यार्थियों से मेरा आग्रह है कि इस यात्रा को सीखने, समझने और नए अनुभवों को प्राप्त करने का अवसर मानें। जापान में मिलने वाले नए अनुभवों और सीख को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। मेरी शुभकामनाएँ आप सभी के साथ हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



