उप्र : सीएम योगी ने अतिवृष्टि प्रभावित चित्रकूट के भ्रमण से लौटकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

0
90
उप्र : सीएम योगी ने अतिवृष्टि प्रभावित चित्रकूट के भ्रमण से लौटकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अतिवृष्टि प्रभावित चित्रकूट के भ्रमण से लौटकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा फसल एवं मकान की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट धाम के प्रभावित व्यापारियों तथा मठ-मंदिरों को हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का चिन्हांकन कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई तथा नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पवित्र मंदाकिनी नदी में किसी भी दशा में सीवर एवं नालों का पानी न जाने देने के लिए पर्यटन, सिंचाई एवं नगर विकास विभाग को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर लागू करने तथा घाट के विस्तारीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने राहत एवं पुनर्वास के साथ भविष्य में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने पशुधन की सुरक्षा, गोशालाओं में पर्याप्त चारे की व्यवस्था तथा लंपी डिजीज से बचाव के लिए भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here