नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लक्ज़मबर्ग के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल से मुलाकात की

0
86
नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लक्ज़मबर्ग के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में लक्ज़मबर्ग के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में लक्ज़मबर्ग के डिप्टी पीएम और एफएम ज़ेवियर बेटेल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। दुनिया भर में अनिश्चितता और उथल-पुथल के दौर में भारत और लक्ज़मबर्ग जैसी भरोसेमंद साझेदारियां बहुत अहम हो गई हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने व्यापार, निवेश, फिनटेक, स्टार्टअप, क्लीन टेक, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग पर अहम बातचीत की। साथ ही, वैश्विक घटनाक्रम और बहुपक्षीय जुड़ाव पर भी चर्चा हुई। हमारी साझेदारी और भारत-ईयू के बीच मजबूत रिश्तों के लिए डिप्टी पीएम बेटेल के समर्थन की मैं दिल से सराहना करता हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here