मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि इस योजना के शुरू होने के बाद अब हमारे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को अब घर बैठे यूपीएससी, पीसीएस, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, कैट, गेट और नेट जैसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। प्रथम चरण में 11 हजार युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारा प्रयास है कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी युवा के सपनों की राह में बाधा न बनें और उत्तराखंड के प्रतिभावान युवा अपने घर से ही बेहतर तैयारी कर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व गणेश जोशी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



