मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “इस अवसर पर प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इनमें जलविद्युत परियोजनाओं, स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडीएफ), राज्य को मिलने वाली निःशुल्क बिजली के हिस्से के एवज में नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी), तथा एनएचपीसी लिमिटेड और एसजेवीएन लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित विषय प्रमुख रहे। हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की क्षमता को प्रभावी ढंग से विकसित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



