मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख अमित साइचर के साथ वन-टू-वन बैठक की

0
86
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख अमित साइचर के साथ वन-टू-वन बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान आज वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख अमित साइचर के साथ वन-टू-वन बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में वीज़ा सेवाओं के विस्तार, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में भोपाल एवं इंदौर में वीजा आवेदन सेवाओं का विस्तार करने तथा प्रदेश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम यादव ने वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख अमित साइचर को अगले वर्ष आयोजित होने वाली जीआईएस 2027 में सहभागिता के लिए आमंत्रित भी किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here