मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोटा में नगर निकाय चुनाव-2026 के निमित्त आयोजित जनसभा को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “इस दौरान मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों और आमजन के आत्मीय स्वागत और स्नेहिल अभिवादन ने मन को भाव-विभोर कर दिया। इस अपनत्व में कोटा के बेहतर भविष्य की आकांक्षा साफ दिखाई दी। जनसभा में उमड़े जनस्नेह और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोटा विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार शहरों के विकास को जनजीवन की सुविधाओं से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। सड़क और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से लेकर आधुनिक सीवरेज, स्वच्छ पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन तक, हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे और शहर की हर गली में बदलाव दिखाई दे। कोटा की देवतुल्य जनता से मिले इस अपनत्व, प्यार और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार!”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



