मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया और विधायकों से लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने तथा राज्य और देश के विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने विधायी कामकाज में बातचीत, बहस और चर्चा के महत्व पर जोर दिया। अपनी इस बात को दोहराते हुए कि “बहस, चर्चा या यहां तक कि व्यवधान का नतीजा हमेशा किसी फैसले के रूप में निकलना चाहिए,” उन्होंने कहा कि स्वस्थ बहस लोकतंत्र को मजबूत करती है और रचनात्मक सहयोग राज्य और देश को आगे बढ़ाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का रणनीतिक महत्व बहुत अधिक है, यहां की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है और प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। साथ ही, यह देश की सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि देश के बाकी हिस्सों की सुरक्षा, अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा सीमाओं की सुरक्षा से गहराई से जुड़ी हुई है। इससे पहले विधानसभा परिसर पहुंचने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा संग्रहालय का भी दौरा किया, जिसमें राज्य विधानसभा के विकास और उसकी विधायी यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



