मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि बैठक में शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म और निवेश के साथ-साथ हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल व रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने यूनिवर्सिटीज व रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग, एआई, साइबर सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी व पब्लिक पॉलिसी में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



