बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम की घोषणा की

0
101
BCCI
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की ए टीम सितंबर से अक्टूबर तक भारत दौरे पर आएगी, जहां दो मल्टी-डे और तीन 50 ओवर के वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज नजदीक होने के चलते बीसीसीआई ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, और दिलचस्प बात यह है कि इसमें भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके कई प्रमुख खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। वनडे श्रृंखला की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास होगी, जबकि मल्टी-डे मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्टी-डे सीरीज के तहत पहला मैच 22–25 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुदुचेरी में खेला जाएगा। इसमें पडिक्कल कप्तानी संभालेंगे, जो फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। इसके बाद तीन वनडे 6, 9 और 11 अक्टूबर को होंगे, लेकिन इन्हें इंटरनेशनल दर्जा हासिल नहीं होगा। लंबे समय से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार का मतलब है कि वे केवल फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध होंगे। इसी तरह वैशाख भी मल्टी-डे टीम में हैं, पर उनकी भागीदारी भी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

मल्टी-डे मैचों के लिए भारत ए का स्क्वॉड : अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन, नचिकेत भूटे, वी वैशाख

वनडे मैचों के लिए भारत ए का स्क्वॉड : प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here