अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

0
107
अजय देवगन की फिल्म 'Drishyam: The Conclusion' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ (दृश्यम–द कन्क्लूजन) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। स्टार स्टूडियो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह नया ट्रेलर शेयर किया है, जो साफ इशारा करता है कि विजय सलगांवकर के परिवार के सामने इस बार और भी बड़ी व खतरनाक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर से यह संकेत मिलता है कि ‘दृश्यम–द कन्क्लूजन’ में सस्पेंस का ट्रिपल डोज होगा। एक तरफ क्राइम ब्रांच के पुलिस ऑफिसर (जयदीप अहलावत) और मशहूर वकील (प्रकाश राज) की एंट्री है, तो दूसरी तरफ सैम की मां (तब्बू) अब न्याय नहीं, बल्कि बदला चाहती हैं। विजय को लगता है कि इस बार सिर्फ दिमाग का खेल ही नहीं बल्कि नसीब भी उन्हें बचाएगा। 2 मिनट 49 सेकेंड का यह ट्रेलर काफी दमदार है और फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरण, तब्बू और रजत कपूर के अलावा प्रकाश राज, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशन फिर से अभिषेक पाठक का है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

News Source : Social Media

Image Source : YT (Panorama Studios)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here