मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका की अपनी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान आज कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “हमने विकास सहयोग, शिक्षा और भारत तथा श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने इस बात पर जोर दिया कि समान विरासत वाले सहयोगी लोकतंत्रों के रूप में, भारत और श्रीलंका को हमारे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए एक साझा विकास विजन पर मिलकर काम करते रहना चाहिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



