रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो पोर्ट पर आईएनएस उदयगिरि पर आयोजित डेक रिसेप्शन में हुए शामिल

0
90
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो पोर्ट पर आईएनएस उदयगिरि पर आयोजित डेक रिसेप्शन में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान बुधवार को कोलंबो पोर्ट पर आईएनएस उदयगिरि पर आयोजित डेक रिसेप्शन में शामिल हुए। इस मौके पर श्रीलंका के रक्षा उप-मंत्री और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस कार्यक्रम के दौरान, मैंने श्रीलंकाई अधिकारियों को श्रीलंकाई वायु सेना के लिए ‘इंद्रा एमके-2 रडार’ के स्पेयर पार्ट्स, एसएलएन जहाज ‘सयुरा’ के स्पेयर पार्ट्स और इन्फ्लेटेबल टारगेट सौंपे। ये उपकरण श्रीलंकाई सशस्त्र बलों की क्षमता और ताकत को और बढ़ाने में मदद करेंगे। आईएनएस उदयगिरि विनाशकारी चक्रवात ‘दितवाह’ के दौरान सबसे पहले मदद पहुँचाने वाले जहाजों में से एक था और इसने श्रीलंका में हमारे भाइयों-बहनों तक राहत सामग्री पहुँचाई थी। श्रीलंका के सबसे करीबी पड़ोसी और सांस्कृतिक रूप से जुड़े देश के तौर पर, भारत हर हाल में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। हम एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने रहेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here