केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत इनोवेट्स 2026 स्मारक प्रकाशन का विमोचन किया

0
81
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत इनोवेट्स 2026 स्मारक प्रकाशन का विमोचन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को भारत इनोवेट्स 2026 स्मारक प्रकाशन का विमोचन किया। इस मौके पर नीति आयोग के सदस्य अभय करंदीकर, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और आईआईटी मद्रास, मुंबई व कानपुर के निदेशक भी मौजूद थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम हमारे विश्वविद्यालयों और प्रयोगशालाओं से आगे बढ़कर स्टार्ट-अप, इंडस्ट्री और ग्लोबल मार्केट तक फैल रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ हमारे इनोवेटर्स को ग्लोबल इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, रिसर्च संस्थानों और मार्केट से जोड़कर ये जरुरी पुल बनाने में मदद कर रहा है। इसके पहले एडिशन में 3,000 से ज़्यादा वेंचर्स, 120 इनोवेटर्स, 1,350 से ज़्यादा B2B मीटिंग्स और 50 से जयादा सहयोग समझौतों को एक साथ लाया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन मुलाकातों से लगभग 254.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग कमिटमेंट और एडवांस्ड-स्टेज इन्वेस्टमेंट सामने आए। रिसर्च से इनोवेशन, इनोवेशन से एंटरप्राइज और भारत से दुनिया तक का हमारा सफर तो बस शुरू ही हुआ है। यह बढ़ता हुआ इनोवेशन इकोसिस्टम तकनीकी रूप से मजबूत और विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here