छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

0
65
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय, महानदी भवन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ में बेहतर शहरी नियोजन समय की आवश्यकता है। आपकी आधुनिक सोच और तकनीकी दक्षता शहरों के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आपके ज्ञान, आपकी ऊर्जा और आपकी जिम्मेदारी से ही हम विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here