लखनऊ : सीएम योगी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
70
लखनऊ : सीएम योगी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने सुशासन का मॉडल प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के आर्थिक उन्नयन और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर आज लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंत जी ने राज्य की शासन-व्यवस्था में सुशासन के उच्च आदर्श स्थापित करते हुए सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here