मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। उनके पिता, स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हेल्थकेयर, खेती, ग्रामीण विकास, और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



