दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

0
67
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की प्रगति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली में जीएनसीटीडी के मंत्री पंकज कुमार सिंह, जीएनसीटीडी के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने बताया कि टीबी से प्रभावित मरीजों के संपर्क में आए योग्य लोगों में टीबी से बचाव के इलाज का कवरेज 55% और अलग-अलग तरह की टीबी देखभाल का कवरेज 74% तक पहुँच गया है। साथ ही, 9.8 लाख से ज्यादा चेस्ट एक्स-रे किए गए हैं और ‘नि-क्षय मित्रों’ के जरिए 1.15 लाख से ज्यादा फूड बास्केट बांटी गई हैं। ये आंकड़े उत्साहजनक तो हैं, लेकिन साथ ही काम-काज में उन कमियों को भी उजागर करते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरुरत है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के विजन को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रिवेंटिव केयर को तय समय में सभी जरुरतमंदो तक पहुँचाना सुनिश्चित करें, एआई-इनेबल्ड हैंडहेल्ड एक्स-रे के लिए रेडियोग्राफ़रों की कमी को दूर करें, डीबीटी के लंबित मामलों को निपटाएँ, और ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में टीबी से जुड़े सामाजिक कलंक को कम करने और सक्रिय स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रयास तेज करें।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here