मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ पर आधारित बहुआयामी और दीर्घकालिक संबंध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



