मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ के तहत चल रही 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 11 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “इस दौरान नागरिक उड्डयन, ऊर्जा एवं एचएसआईआईडीसी से जुड़े कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बैठक में स्वर्ण जयंती इंटीग्रेटेड एविएशन हब, हिसार के फेज-2, एयरपोर्ट से फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने, आईएमसी में एयरस्पेस, आर्मी कॉरिडोर एवं मेडिकल क्षेत्र के लिए प्रावधान तथा एमआरओ गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई साथ ही ऊर्जा विभाग की प्रमुख योजनाओं और किसानों से जुड़े विद्युत कार्यों की प्रगति भी देखी। प्रदेश के हर परिवारजन तक विकास, रोजगार, निवेश और बेहतर सुविधाओं के नए अवसर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



